रूद्रपुर। पुलिस कप्तान अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और अनैतिक व्यापार कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़। गिरोह में शामिल 02 महिलाओं सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, मई 2025 से लापता नाबालिग को पुलिस ने अभियुक्तों के चंगुल से सकुशल किया बरामद, आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की नई धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।

कप्तान ने बताया 03.03.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि मई 2025 से लापता एक नाबालिग को हरियावाला क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई रवि सैनी ने टीम गठित कर तत्काल हरियावाला स्थित जाहिद के आवास पर छापेमारी कर पुलिस ने मौके से नाबालिग पीड़िता को बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने नाबालिग को लम्बे समय से बंधक बनाकर रखा था और उससे जबरन अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा था। पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की पुष्टि होने पर पुलिस ने मु0सं0 63 वर्ष 2026 के तहत धारा 65(1),140(3),143(1),127(2) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों जाहिद, शिवम, शोभा, सोमा गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *