शक्तिफार्म। शक्तिफार्म और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब दांतों के उपचार के लिए दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शक्तिफार्म में फीता काटकर डेंटल वार्ड का शुभारंभ किया। डेंटल क्लिनिक में उपचार के लिए आवश्यक मशीनें और उपकरण स्थापित कर दिए गए हैं। वहीं, डेंटल सर्जन डॉ. वगिशा चंद्रा की तैनाती भी पहले ही की जा चुकी है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डेंटल वार्ड शुरू होने से स्थानीय लोगों को दांतों से संबंधित बीमारियों के उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सीएचसी में जल्द ही एक्स-रे की व्यवस्था भी कराई जाएगी, जिससे मरीजों को जांच के लिए दूसरे अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

मंत्री ने बताया कि सीएचसी के नए भवन के निर्माण के लिए करीब 33 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नए भवन के बनने से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

वहीं, सीएचसी के सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि डेंटल वार्ड में उपचार के लिए जरूरी मशीनें और उपकरण स्थापित कर दिए गए हैं। क्लिनिक तैयार है और इसके शुरू होने से मरीजों को दंत चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री संजय बाछाड़, चेयरमैन सुमित मंडल, गोविंद तालुकदार, जगदीश डालमिया, मयंक अग्रवाल, विष्णु प्रामाणिक, रमेश राय, विक्रम भंडारी, सुनीता सरकार, मीनाक्षी विश्वास, सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. वगिशा चंद्रा, डॉ. रोहन कुमार, सुबीर सरकार और कृपासिंधु हीरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi