रुद्रपुर। होली के दिन दौरान अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में सिक्योरिटी गार्ड सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि बच्ची सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दर्दनाक हादसे में गाबा चौक स्थित फ्लावर क्षेत्र में काशीपुर रोड पर स्कूटी सवार युवक चोटिल हो गया आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई जबकि एक बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने मृतक की पहचान आधार कार्ड से की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाबा चौक के पास फ्लावर क्षेत्र,काशीपुर रोड पर स्कूटी सवार एक युवक,एक बच्ची और एक अन्य व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले।बताया जा रहा है कि हादसा गदरपुर रोड फ्लाईओवर के समीप हुआ जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार युवकों ने मानवता दिखाते हुए तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बच्ची समेत दो अन्य घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।सूचना मिलते ही आदर्श कॉलोनी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम सुनील है और वह ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के शिवनगर का निवासी बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं मंगलवार देर रात किच्छा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क पार कर रहे 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड को तेज गति से जाते अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक योगेन्द्र कुमार पुत्र छत्तरपाल मूलरूप से यूपी के बरेली जनपद के बहेड़ी के रहने वाले थे और वर्तमान में किच्छा रोड स्थित एक कम्पनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। बताया जाता है कि मंगलवार को रात्रि में योगेन्द्र कुमार डड्ढूटी के दौरान किच्छा रोड पर सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में योगेन्द्र कुमार को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत अत्यन्त गम्भीर बनी रही।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान हो सके। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *