रूद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का होली के पर्व पर कच्ची शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ा रुख। कप्तान के आदेश 07 दिवस का विशेष अभियान चलाया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 115 अभियोग पंजीकृत करते हुए 106 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया साथ ही 2,822 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। अवैध रूप से संचालित 61 शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया तथा शराब बनाने में प्रयुक्त 1,47,645 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त अवैध शराब की ढुलाई में प्रयुक्त कई वाहनों को भी पुलिस द्वारा सीज किया गया।
जसपुर क्षेत्र में 07 अभियोग पंजीकृत कर 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, 188 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 03 अवैध भट्टियाँ ध्वस्त कीं तथा 7,000 लीटर लहन नष्ट किया। कुण्डा क्षेत्र में 05 अभियोगों में 05 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, यहाँ 160 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई तथा 01 वाहन सीज किया गया। काशीपुर क्षेत्र में 10 अभियोग पंजीकृत कर 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, 277 लीटर कच्ची शराब बरामद, 02 भट्टियाँ ध्वस्त, 4,500 लीटर लहन नष्ट तथा 01 वाहन सीज किया गया। आईटीआई क्षेत्र में 06 अभियोगों में 06 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। यहाँ 117 लीटर शराब बरामद हुई, 10 अवैध भट्टियाँ ध्वस्त की गईं और 20,000 लीटर लहन नष्ट किया गया।बाजपुर क्षेत्र में 10 अभियोगों में 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, 200 लीटर शराब बरामद की, 09 भट्टियाँ ध्वस्त कीं, 30,000 लीटर लहन नष्ट किया तथा 01 वाहन सीज किया।
केलाखेड़ा क्षेत्र में 03 अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, 66 लीटर शराब बरामद हुई, 02 भट्टियाँ ध्वस्त की गईं तथा 5,600 लीटर लहन नष्ट किया गया। गदरपुर क्षेत्र में 08 अभियोगों में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, 215 लीटर शराब बरामद की, 08 भट्टियाँ ध्वस्त कीं, 34,000 लीटर लहन नष्ट किया तथा 01 वाहन सीज किया। दिनेशपुर क्षेत्र में 03 अभियोगों में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, 40 लीटर शराब बरामद हुई तथा 01 वाहन सीज किया गया। पंतनगर क्षेत्र में 03 अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तथा 72 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में 07 अभियोगों में 05 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तथा 123 लीटर शराब बरामद की गई। रुद्रपुर क्षेत्र में 04 अभियोगों में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, 120 लीटर शराब बरामद की, 08 भट्टियाँ ध्वस्त कीं, 5,045 लीटर लहन नष्ट किया तथा 01 वाहन सीज किया। किच्छा क्षेत्र में 08 अभियोग पंजीकृत कर 08 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, 177 लीटर शराब बरामद हुई, 07 भट्टियाँ ध्वस्त की गईं, 15,000 लीटर लहन नष्ट किया गया तथा 01 वाहन सीज किया गया। पुलभट्टा क्षेत्र में 05 अभियोगों में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तथा 66 लीटर शराब बरामद की गई।
सितारगंज क्षेत्र में 13 अभियोगों में 12 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, 333 लीटर शराब बरामद की गई, 03 भट्टियाँ ध्वस्त की गईं, 12,000 लीटर लहन नष्ट किया गया तथा 02 वाहन सीज किए गए। नानकमत्ता क्षेत्र में 07 अभियोगों में 07 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। यहाँ 215 लीटर शराब बरामद हुई, 09 भट्टियाँ ध्वस्त की गईं, 14,500 लीटर लहन नष्ट किया गया तथा 01 वाहन सीज किया गया। खटीमा क्षेत्र में 14 अभियोग पंजीकृत कर 14 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तथा 270 लीटर शराब बरामद की गई। झनकईया क्षेत्र में 02 अभियोगों में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तथा 183 लीटर शराब बरामद की गई।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)