पीलीभीत। वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के स्वयंसेवकों ने ग्राम रम्पुरा में विशेष साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ऑनलाइन ठगी और सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग के प्रति सजग किया गया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को तकनीकी सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाय
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग करते समय किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

वहीं, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुला शर्मा ने तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुरक्षित लेन-देन के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना अनिवार्य है। उन्होंने किसी भी संदिग्ध लिंक या ओटीपी साझा करने से होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया और स्वयंसेवकों से समाज में इस संदेश को मजबूती से फैलाने का आह्वान किया।
​जागरूकता अभियान के अगले चरण में स्वयंसेवकों द्वारा गांव की गलियों में एक रैली निकाली गई। इस दौरान ‘डोर-टू-डोर’ जनसंपर्क कर ग्रामीणों को फर्जी कॉल और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। ग्रामीणों ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य में साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शाहिद खान, डॉ. राजिया शकील सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *