मेसर्स शोफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे (एमएसएमई शिपयार्ड) के साथ 04 X 500T स्व-चालित ईंधन बार्ज के निर्माण के लिए 02 मार्च, 2026 को एक अनुबंध किया गया।

ये बार्ज भारत सरकार की मेक इन इंडिया” और आत्मनिर्भर भारत” पहलों के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं और इनका निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के अंतर्गत किया जाएगा।

इन बार्ज का प्राथमिक कार्य बंदरगाह और लंगरगाह में स्थित जहाजों और पनडुब्बियों को ईंधन की आपूर्ति करना होगा । इस अनुबंध के द्वारा  भारतीय नौसेना लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) शिपयार्डों के विकास को निरंतर प्रोत्साहित और मजबूत करना है।  इससे समुद्री भारत विजन 2030 के अनुरूप घरेलू जहाज निर्माण इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *