कोटा के कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक ‘जीजाजी’ अपनी पत्नी की मौजूदगी में अपनी ही शादीशुदा साली से दूसरी शादी करने कोर्ट पहुँच गए। अभी वरमाला की तैयारी ही थी कि ‘विलेन’ बनकर साला (लड़की का भाई) बीच में आ धमका। फिर क्या था? कोर्ट परिसर ‘सिनेमा हॉल’ बन गया। भाई ने बहन का हाथ पकड़कर घर ले जाने की कोशिश की, तो दुल्हन बनी साली हाथ छुड़ाकर सरपट दौड़ पड़ी। पीछे-पीछे भाई और जीजा भी भागे। बीच सड़क पर हुए इस ‘पकड़म-पकड़ाई’ के खेल को देख लोग दंग रह गए। हालांकि, कलेक्ट्रेट चौकी की पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया, लेकिन ‘जीजाजी’ का दूसरी बार दूल्हा बनने का अरमान फिलहाल अधूरा रह गया।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)