पीलीभीत। भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में चुनाव में हुए लघु उद्योग रेडी पटरी कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से नंदकिशोर कश्यप व जिलामंत्री मनोज पांडे मनोनीत किए गए। नंदकिशोर कश्यप लगातार तीसरी बार संगठन के जिला अध्यक्ष बने हैं। सभी का फूल माला से स्वागत किया गया। चुनाव प्रक्रिया में मजदूर संघ के साधुराम दिवाकर जिला अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप वर्मा जिला मंत्री शेर सिंह चौहान कोषाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ राजेंद्र कुमार शर्मा संयुक्त मंत्री योगेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष अमरेश कुमार बालक राम वर्मा जसवीर राजपूत प्रमोद कुमार वर्मा श्रवण कुमार वर्मा गंगा प्रसाद वर्मा बंटी लोधी राहुल राठौर सुरेंद्र गंगवार अंकित कुमार सिद्धार्थ कुमार बृजलाल राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे । जिला अध्यक्ष नंदकिशोर नंदू ने कहा की जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसका बेहतर से बेहतर निर्वहन करेंगे रेडी पटरी कारोबारी के हक के लिए जरूरत पड़ी तो संघर्ष किया जाएगा।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)