श्रीनगर। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर घाटी में हुए व्यापक प्रदर्शनों के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ’हाई अलर्ट’ पर रखा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को कश्मीर के सभी जिलों में एहतियाती पाबंदियां लगा दी गई हैं।
सुरक्षा बलों की तैनातीः श्रीनगर के पुराने शहर और संवेदनशील इलाकों में भारी मात्रा में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। कई मुख्य रास्तों पर आवाजाही को सीमित किया गया है। रविवार को श्रीनगर, बडगाम और बारामुला जैसे इलाकों में हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर खामेनेई की हत्या के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया था। प्रदर्शनकारियों ने ब्लैक आउट और शोक सभाओं का आयोजन किया था।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)