झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी से ठगी की एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहां साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को अपना निशाना बनाते हुए उनके जीवन भर की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। थाना नवाबाद के अंतर्गत अशोक वैली निवासी एक बुजुर्ग से साइबर अपराधियों ने बीमा पॉलिसी (Insurance Policy) की मोटी रकम दिलाने का लालच देकर 23.52 लाख रुपये की ठगी की है।
किस्तों में कराई रकम ट्रांसफर:
ठगों ने पीड़ित को विश्वास में लेकर अलग-अलग बहानों से कई किस्तों में कुल 23.52 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब काफी समय बीतने के बाद भी पॉलिसी की रकम नहीं मिली और आरोपियों ने और पैसों की मांग शुरू की, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।
साइबर थाने में मामला दर्ज:
बुजुर्ग ने इस धोखाधड़ी की लिखित शिकायत झांसी साइबर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और उन बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है जिनमें यह बड़ी रकम ट्रांसफर हुई है
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)