ग्रेटर नोएडा (दौला राजपुर)। जनपद के दनकौर थाना क्षेत्र स्थित दौला राजपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ गंगनहर के किनारे खेल रहा एक 4 साल का मासूम बच्चा अचानक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जा गिरा। घटना के बाद से ही क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।

घर के पास ही खेल रहा था अदनान

जानकारी के अनुसार, 4 वर्षीय अदनान का घर गंगनहर के बिल्कुल समीप स्थित है। शनिवार सुबह वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक वह नहर के तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूब गया। परिजनों के शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

प्रशासनिक अमला और रेस्क्यू टीम मौके पर

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीएम (SDM) अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस और पीएसी की फ्लड यूनिट (रेस्क्यू टीम) को मौके पर बुलाया गया है। गोताखोरों की मदद से नहर के लंबे दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद से मासूम अदनान के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से गंगनहर के बहाव को कम कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं ताकि बच्चे की तलाश को तेज किया जा सके। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर जारी था।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *