सितारगंज। यहां शासन के निर्देशों के तहत राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने टैक्टर चलाकर धान की बेमौसमी नर्सरी को नष्ट कर दिया।
शुक्रवार को गांव चीकाघाट में प्रशासन को बेमौसमी धान के पौध की नर्सरी लगाने की सूचना मिली। इस पर टीम ने खेतों में लगाई गई धान की नर्सरी का निरीक्षण किया।
जांच में बेमौसम धान की नर्सरी पाए जाने पर प्रशासन ने मौके पर ही टैक्टर बुलाकर नर्सरी को नष्ट करा दिया। एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने बताया कि किसानों को बेमौसम धान की फसल लगाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ किसान बेमौसमी धान की नर्सरी तैयार की जा रही थी। जिससे न सिर्फ़ फसल चक्र प्रभावित होता है। बल्कि, कीट व रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह शासन के निर्देशों का पालन करें और निर्धारित समय पर ही धान की नर्सरी तैयार करें। चेतावनी दी है कि यदि बेमौसमी धान की नर्सरी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। वहां टीम में तहसीलदार हिमांशु जोशी, नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी, कानूनगों प्रवीण गहतोड़ी, कृषि अधिकारी कैलाश पंत, पटवारी अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *