शक्तिफार्म। शक्तिफार्म में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शक्तिफार्म में अवैध रूप से संचालित गनेश प्राथमिक चिकित्सालय को सीज कर दिया।
इस दौरान टीम ने मौके पर क्लीनिक संचालिका रंजन गंगवार को किसी 25 वर्षीय अबोध अविवाहित महिला का गर्भपात करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
वहीं, निरीक्षण के दौरान टीम ने मौके से गर्भपात करने के लिए उपयोग किए जाने वाली दवाईयां व क्लीनिकल इंस्ट्रूमेंट को जब्त किया। टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।