रूद्रपुर। बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने अटरिया मंदिर को अपना निशाना बनाते हुए नगदी से भरा एक दानपात्र को चुरा लिया चोरी की यह वारदात मंदिर में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रातः मामले की जानकारी मिलने पर मंदिर के पुजारी ने मामले की सूचना सिडकुल चौकी पुलिस को दी मंदिर में चोरी की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी पुलिस के साथ एसपी क्राईम उत्तम सिंह नेगी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद मंदिर के आस पास क्षेत्र का निरीक्षण किया।इस दौरान पुलिस को मंदिर से कुछ दूरी पर कल्याणी नदी किनारे चोरी किया गया दानपात्र व चोरों द्वारा मुंह पर लपेटा गया कपड़ा पड़ा मिल गया दानपात्र में से सारी नगदी गायब थी इस मौके पर फारेंसिस टीम ने भी जरूरी साक्ष्य एकत्रित किये। मंदिर कमेटी के सचिव अरविन्द शर्मा ने बताया कि मंदिर में रखे पांच दानपात्रों में लगभग 80 से 90 हजार रूपये होगें। मामले की जानकारी मिलने पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई वहीं कई जनप्रतिनिधि भी वहां पर आ पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में तेजी से छानबीन की जा रही है पुलिस जल्द ही चोरों तक पहुंच जायेगी।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *