रुद्रपुर। महानगर के दक्ष चौराहे पर गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित‘इंडिया इंपैक्ट समिट’ के नाम पर किए गए प्रदर्शन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस की नीतियों को देश की छवि को धूमिल करने वाला बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों और प्रदर्शनों के माध्यम से देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जिसे महिला मोर्चा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा। प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कांग्रेस की नीतियां राष्ट्रहित के विपरीत हैं और जनता इनके वास्तविक स्वरूप को भली-भांति समझ चुकी है कहा कि महिला मोर्चा राष्ट्र की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। प्रदर्शन में रश्मि रस्तोगी, स्वाति शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, रजनी रावत, प्रीति धीर, साधना शर्मा, ममता त्रिपाठी, गीता भारद्वाज, आशा मिश्रा,अ र्चना राय, आरती मौर्य, मोना, ललिता, कंचन नेगी, माधवी दीक्षित, दुर्गा पांडे आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। 

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *