Breaking News, Banner template yellow background illustration vector design

कानपुर: जनपद के साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ बारात से लौट रहे बारातियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्डे में पलट गया। इस भीषण हादसे में एक बाराती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब बाराती कार्यक्रम संपन्न कर वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार और बारात वाले घर में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *