एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए सभी गंतव्यों के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, एयर इंडिया ने कहा कि वह उड़ान संचालन के लिए सुरक्षा और संरक्षा स्थिति का आकलन करना जारी रखेगी और आवश्यकतानुसार परिचालन में बदलाव करेगी। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को हर संभव सहायता दी जाएगी। एयर इंडिया ने यात्रियों से आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति देखने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए यात्री 24×7 कॉल सेंटर से $91 1 1 6 9 3 2 9 3 3 3 और $91 1 1 6 9 3 2 9 9 9 9 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस बीच, इंडिगो ने भी मध्यरात्रि तक इस क्षेत्र में अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। परामर्श में इंडिगो ने कहा कि उनकी टीमें लगातार बदलती स्थिति पर नज़र रख रही हैं और व्यवधान को यथासंभव कम करने के लिए परिचालन में बदलाव कर रही हैं। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यदि उनकी उड़ान प्रभावित होती है तो वे वैकल्पिक यात्रा विकल्पों की तलाश करें या पूर्ण धनवापसी का विकल्प चुनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *