सितारगंज। में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और गैस की किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। एसडीएम रविंद्र जुवांठा और पूर्ति निरीक्षक डीएस धामी ने संयुक्त रूप से बाजार में छापेमारी करते हुए किच्छा रोड स्थित एक दुकान से 5 घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं, जिनका उपयोग कमर्शियल काम के लिए किया जा रहा था। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की कालाबाजारी और गलत इस्तेमाल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, गैस एजेंसी संचालकों के साथ हुई बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और कहीं कोई कमी नहीं है। एसडीएम ने जनता से अपील की है कि वे गैस की कमी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल निर्धारित तरीके से ही सिलेंडर प्राप्त करें। साथ ही, उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और कालाबाजारी पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *