NCERT ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक “Exploring Society: India and Beyond (Part II)” को वापस ले लिया है।
परिषद के अनुसार, पुस्तक के अध्याय-4 “हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका” को लेकर आपत्तियां सामने आई थीं।
इस मामले को लेकर एनसीईआरटी के निदेशक और अन्य सदस्यों ने माफी भी मांगी है। परिषद ने अपने बयान में कहा कि पूरी पुस्तक को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है और फिलहाल इसे उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।