पीलीभीत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक ‘ओम लॉन’ में कोर कमेटी के सदस्यों के साथ संपन्न हुई। नगर अध्यक्ष रवि शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी 18 मार्च को होने वाले भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा निर्धारित की गई।
बैठक का संचालन नगर महामंत्री हरिपाल यादव ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह टहलानी और जिला महामंत्री स्वतंत्र देवल ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। जिला नेतृत्व ने आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे उपस्थित व्यापारी बंधुओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने आगामी 18 मार्च के कार्यक्रम को पूरी एकजुटता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष राहुल गजवानी, कोषाध्यक्ष प्रतिपाल सिंह, उमेश पटेल, हरदीप सिंह ढिल्लो, हर्षल जैसवार, डब्बू पटेल, शोभित द्विवेदी, पारस शर्मा, प्रतीक सक्सेना, मोहित सहगल, अमित गुप्ता, सपन मिश्रा और नीरज कुमार सहित नगर इकाई के तमाम पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
