सितारगंज। बाइक से घर लौट रहें युवक पर लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल के परिजनों ने उसी के गांव निवासी युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव सरकड़ा निवासी कमलेश देवी ने बताया कि उसका बेटा लालता प्रसाद शटरिंग का काम करता है। 9 मार्च को शटरिंग के काम के लिए वह दो मजदूरों को लेकर गांव महोलिया, पीलीभीत (यूपी) गया था। मजदूरों को छोड़कर वापस घर आते समय उसी के गांव निवासी धर्मेंद्र कश्यप ने उसे हल्दुआ स्थित टेंट की दुकान पर रोक लिया।
वहां धर्मेंद्र कश्यप ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे लालता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें वहां गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ, कमर, छाती, पेट और सिर में गंभीर चोटें आई है। उसका सितारगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आरोप लगाया कि धर्मेंद्र झगड़ालू और दबंग किस्म का व्यक्ति है। वह पहले भी कई बार उसके बेटे के साथ बदतमीजी कर चुका है। जिसे परिवारजनों ने समझौता कर निपटा दिया था। उसे भय है कि वह आगे भी उसके परिजनों से मारपीट कर सकता है। वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *