सितारगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए बृहद स्तर पर एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। वहीं, पहले दिन करीब पांच बालिकाओं का टीकाकरण किया गया।
सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि विभाग की ओर से उप जिला अस्पताल, सितारगंज को करीब 500 वैक्सीन की पहली खेप मिल गई है। मंगलवार से वैक्सीनेशन का कार्य भी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में तीन दिन यानी मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा।

वहीं, उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपनी 14 साल की बेटियों का अस्पताल से निशुल्क एचपीवी टीकाकरण कराएं। ताकि, उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित किया जा सकें।

एचपीवी टीकाकरण क्यों है जरूरी

सितारगंज। सीएमएस डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि एचपीवी एक प्रकार का वायरस है। जो मुख्य रूप से संक्रमण के माध्यम से फैलता है। यह महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) का सबसे प्रमुख कारण है। विश्वभर में करीब 95 फीसदी सर्वाइकल कैंसर के मामलों में एचपीवी संक्रमण को जिम्मेदार पाया गया है। उन्होंने बताया कि एचपीवी संक्रमण के लंबे समय तक शरीर में रहने पर गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में परिवर्तन कर देता है। जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कम उम्र में एचपीवी टीका लगाने से संक्रमण से बचा जा सकता है। साथ ही, भविष्य में भी सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *