पीलीभीत। जनपद में आगामी उपनिरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में आज, 26 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्र ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। आगामी 14 और 15 मार्च 2026 को प्रस्तावित इस महत्वपूर्ण परीक्षा के दृष्टिगत एसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।


​निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज और उपाधि महाविद्यालय जैसे प्रमुख परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश और निकास द्वारों की सुरक्षा, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था और प्रश्नपत्रों के रखरखाव हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। एसपी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित साधनों के प्रयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र प्रभारियों और तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभ्यर्थी भयमुक्त होकर परीक्षा दे सकें।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *