​पीलीभीत। जनपद में सामाजिक सरोकारों और सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश करते हुए आगामी 9 मार्च को पंच कन्याओं के सामूहिक विवाह और विशाल भंडारे का 8iभव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य के लिए मुख्य आयोजक संदीप खंडेलवाल ने जिलाधिकारी को औपचारिक निमंत्रण दिया। जिलाधिकारी ने इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे एक अत्यंत सराहनीय और पुनीत कार्य बताया। उन्होंने आयोजन में सम्मिलित होने के लिए इस कार्यक्रम को अपने कैलेंडर में नोट करवाते हुए आने का पूर्ण आश्वासन दिया है।


​यह कार्यक्रम न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा, बल्कि इसमें जनपद की प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का जमावड़ा भी लगेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री व सदर विधायक संजय सिंह गंगवार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही पूरनपुर, बीसलपुर और बरखेड़ा के विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।

​आयोजक संदीप खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवासी और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के इस उत्साहजनक सहयोग से आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भारी हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *