पीलीभीत। ​समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर पूरनपुर में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” के कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिलेश यादव पर आधारित गीतों के साथ हुआ, जिसके बाद केक काटकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान राजकुमार “राजू” ने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और वंचित समाज की उम्मीद हैं। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएं और जनता के सुख-दुख में सहभागी बनें।
​कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, एक्सप्रेस-वे और लैपटॉप योजना जैसी जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से प्रदेश को नई दिशा दी थी। पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सपा नेता कौशल वाजपेयी, गुरूदयाल सिंह और कल्याण सिंह सरोज ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने राजनीति में विकास और सामाजिक न्याय की नई पहचान स्थापित की है और पार्टी निरंतर शोषितों व गरीबों के संघर्ष की आवाज़ बनकर खड़ी है।
​विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय सिंह यादव की अध्यक्षता और ओम शर्मा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाजवाद के मूल्यों को दोहराया। कार्यक्रम के समापन पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सतीश वर्मा, तुफैल अहमद, नजमुल हसन खान, महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष मीता सिंह, प्रशांत अवस्थी, मीनू शर्मा, अहीद खान, नाबीर अली मंसूरी, फाजिल खान, ठाकुर प्रसाद, बसंत भारती, अनिल शर्मा, रामजी गौतम, हरगोविंद मौर्य, रूपा मौर्य, राहुल अवस्थी, हिमांशु वाजपेयी, जवाहर लाल शर्मा, सीताराम भारती, याकूब अंसारी, विवेक यादव, मानवेंद्र यादव, इंद्रजीत सिंह, अखिलेश यादव, शेखर यादव, वीरेश यादव, धनपाल यादव और ओमकार भारती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi