सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) | उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत ऊधमसिंह नगर पुलिस ने स्मैक तस्करों के खिलाफ एक और सफल स्ट्राइक की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान सितारगंज पुलिस ने एक महिला तस्कर और एक किशोर को भारी मात्रा में स्मैक के साथ दबोचा है।
कार्रवाई का विवरणः
म.उ.नि. बबीता के नेतृत्व में पुलिस टीम सिडकुल सितारगंज क्षेत्र के हेलीपैड से निर्मलनगर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक लाल-काले रंग की NTORQ स्कूटी (UK06-BJ-7720) ) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार महिला और किशोर के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
बरामदगी और गिरफ्तारीः
सरन जीत कौर (30 वर्ष)ः निवासी गुरुनानक नगरी गोठा (सितारगंज)। इनके पास से 07.89 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
विधि विरुद्ध किशोरः इसके कब्जे से 05.13 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
कुल बरामदगीः 13.02 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी।

गिरफ्तारी टीम

1- म0उ0नि0 बबीता कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर
2- अ0उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह दानू ,चौकी सिडकुल कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर
3- कानि 1137 अमित जोशी चौकी सिडकुल सितारगंज उधमसिंहनगर
4- कानि 49 सुरेश नेगी चौकी सिडकुल कोतवाली सितारगंज।
5- कानि 120 विनोद जोशी कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर ।
6- कानि0 1110 अर्जुन सिंह चौकी सिडकुल कोतवाली सितारगंज ।
कानूनी कार्यवाहीः
पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में थ्प्त् छव्-94/2026 के तहत धारा 8/21/60 छक्च्ै एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। महिला अभियुक्ता को माननीय न्यायालय और किशोर को बाल किशोर न्यायालय रुद्रपुर में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच कर रही है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *