सितारगंज के इस्लामनगर इलाके में एक घर में मरम्मत का काम करने आए बिजली मिस्त्री द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। मिस्त्री पर आरोप है कि उसने घर में रखी अलमारी का लॉकर काटकर उसमें रखे लाखों रुपये और सोने के जेवर चोरी कर लिए और काम अधूरा छोड़कर फरार हो गया। मामले में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस्लामनगर निवासी मुख्तियार अहमद ने बताया कि उसके घर में मरम्मत का कार्य चल रहा है। घर में मिस्त्री बिजली फिटिंग और पीवीसी के कार्य कर रहें है। जिस कारण घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। बताया कि उसने घर में रखी लोहे की एक अलमारी में लाखों की नकदी और सोने के जेवर रखा था। जिसे उसके बच्चों ने मजदूरों की मदद से उठवा कर बरामदे में रखवा दिया था। एक मार्च को रुपयों की जरूरत पड़ने पर जब उसने अलमारी खोला। तो उसे अलमारी का लॉकर कटा हुआ मिला साथ ही, लॉकर में रखी लाखों की नकदी और जेवर गायब मिलें।
आरोप लगाया कि पीवीसी के मिस्त्री पहले ही काम पूरा करके घर से निकल गए। वहीं, बिजली का मिस्त्री घर में काम करता रहा। बताया कि 19 फरवरी को बिजली वाले मिस्त्री ने उससे रुपए लिए और दोबारा काम करने नहीं आया। उसे काम पूरा करने के लिए कई बार बुलाया। लेकिन, वह फिर भी नहीं आया। वहीं, मामले में पीड़ित ने बिजली मिस्त्री पर शक जताते हुए पुलिस से उसकी शिकायत की है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *