फर्रुखाबाद: जनपद में रसोई गैस सिलेंडर पाने की जद्दोजहद एक बुजुर्ग के लिए जानलेवा साबित हुई। 75 वर्षीय मोहम्मद मुख्तियार शनिवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर गए थे, जहाँ उन्हें लंबी कतार में लगना पड़ा। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच लाइन में खड़े मुख्तियार अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े।

वहाँ मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की और प्राथमिक उपचार के तौर पर CPR (सी पी आर) भी दिया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और स्थानीय लोगों में अव्यवस्थाओं को लेकर गहरा रोष है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi