पीलीभीत। देश को गंभीर बीमारियों से मुक्त करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनपद पीलीभीत के कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उपस्थित अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और जिले में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के संकल्प को दोहराया।
इस दौरान नगर क्षेत्र की आशा बहुएं, स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) युगल किशोर सांगुडी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने टीकाकरण की महत्ता पर चर्चा की। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस वैक्सीन के माध्यम से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम कर महिलाओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित किया जा सके।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)