पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को अध्यापक-अभिभावक गोष्ठी एवं अभिभावक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा नौ एवं कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणामों का वितरण किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराना तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहयोग और संवाद को सुदृढ़ बनाना था। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रशासन द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
विभिन्न श्रेणियों में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की घोषणा के अनुसार, कक्षा नौ रेड में कर्तव्य शर्मा एवं अंशुमान सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उमंग मौर्य ने द्वितीय तथा जसकीरत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ ब्लू में कोमल वर्मा प्रथम, वंश गंगवार द्वितीय तथा दानिया अली तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा नौ ग्रीन में सूर्यांश स्वरूप दीक्षित ने प्रथम, शिफा ने द्वितीय तथा प्रांजल गंगवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा नौ ऑरेंज में एम. फुज़ैल प्रथम, सादमान द्वितीय तथा शगनप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार कक्षा ग्यारह के परिणामों में वर्षा शर्मा (रेड), दक्ष जायसवाल (पर्पल), नेहा मौर्य (ब्लू), रमनप्रीत कौर (ऑरेंज) और प्रतीक्षा (ग्रीन) ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिमुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी शिक्षक दीपक पाठक, आशीष मनराल एवं मोहित तिवारी द्वारा प्रदान की गई। उप-प्रधानाचार्य आरिज़ अल्वी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनाई जा रही शिक्षण प्रक्रियाओं और अनुशासन संबंधी नियमों के बारे में विस्तार से बताया।
अभिभावकों ने विद्यालय की उन्नत प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, खेलकूद सुविधाओं और रोबोटिक्स प्रयोगशाला का अवलोकन किया और विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की। प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए पूरे मनोयोग और लगन के साथ अध्ययन करने तथा प्रत्येक कार्य में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
फोटो