सितारगंज। बाजार में रसोई गैस की कमी की अफवाह के बीच उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतार में खड़े दिखाई दिए। इस दौरान ऑफलाइन गैस बुकिंग और केवाईसी करने के लिए भी उपभोक्ताओं की कतारें लगी रही।


शनिवार को सितारगंज स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर सैकड़ो उपभोक्ता सिलेंडर लेने, केवाईसी और ऑफलाइन बुकिंग करने के लिए पहुंचे। उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग न होने के कारण वह गैस नहीं ले पा रहें हैं। जिस कारण वह बुकिंग करने के लिए एजेंसी आए हैं।


प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि एजेंसी में गैस की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को पहले की ही तरह गैस की होम डिलीवरी कराई जा रही है। उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए शनिवार से गैस की ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। बताया कि केंद्रीय कारागार सितारगंज और छात्रावास में सुचारु रुप से गैस की आपूर्ति की जा रही है। इधर, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रबंधक से कमर्शियल गैस उपलब्ध कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *