-राजन मंडल –

सितारगंज (उधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के सितारगंज में विद्युत विभाग ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लंबे समय से बिजली का बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत दर्जनों लोगों के बिजली के कनेक्शन काट दिए गए हैं। विभाग की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।


शनिवार को ऊर्जा निगम ने शहर में लंबे समय से बिजली का बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग ने सघन अभियान चलाया है। इसके तहत विभाग ने करीब 27 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। साथ ही, करीब 7.5 लाख रुपए के बकाया बिल की वसूली की। जेई महेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में करीब 2700 उपभोक्ताओं के 12 करोड़ रुपए बकाया है। कई बार उपभोक्ताओं को नोटिस देकर इसकी जानकारी भी दी गई। लेकिन कुछ लोगों के लापरवाही बरतने के कारण हमें विवश होकर यह कठोर कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने साफ किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जब तक बकाया जमा नहीं होगा तब तक कनेक्शन बहाल नहीं किए जाएंगे। वहीं, इस पूरी कार्रवाई के दौरान सुरेंद्र श्रीवास्तव, देवाशीष मंडल व अन्य विभागीय कर्मी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

अधिकारियों का बयानः

मौके पर मौजूद ऊर्जा निगम के जेई महेंद्र सिंह ने बताया कि कई उपभोक्ताओं कई नोटिस और चेतावनी दी गई। लेकिन, इसके बाद भी लोगों ने बिल जमा करने में रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में विभाग के पास कनेक्शन काटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। वहीं, इस विभाग की इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों को अब भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

टीम में शामिल सदस्यः

इस पूरी कार्रवाई के दौरान विभाग के एक दर्जन से अधिक कर्मचारी मुस्तैद रहे, जिनमें मुख्य रूप से सुरेंद्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार, देवाशीष मंडल व अन्य विभागीय कर्मी शामिल थे। विभाग ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जब तक बकाया जमा नहीं होता, कनेक्शन बहाल नहीं किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *