सितारगंज (शक्तिफार्म)। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शक्तिफार्म के तिलियापुर गांव में एक अज्ञात चोर ने घर के गेट के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।

सीसीटीवी से खुला राज

पीड़ित पंकज कुमार निवासी तिलियापुर ने बताया कि 26 फरवरी को उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक (UK 06 B 2768) हमेशा की तरह घर के मुख्य गेट के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर आए, तो बाइक गायब देख उनके होश उड़ गए। आसपास काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने घर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की।

फुटेज में दिखा चोर

सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति बाइक का ताला तोड़कर उसे ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने चोरी की इस घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है और जल्द से जल्द चोर की गिरफ्तारी व बाइक बरामदगी की मांग की है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *