प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)। जनपद की फतनपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरोह के 3 शातिर सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
निशानदेही पर हुआ वाहनों का जखीरा बरामद:
गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरों ने अपने अन्य ठिकानों का खुलासा किया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने 6 अन्य बाइक बरामद कीं। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने कुल 12 बाइक और एक ई-रिक्शा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस की कार्रवाई:
आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद किए गए वाहन किन-किन जनपदों से चुराए गए थे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)