​पीलीभीत। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय लॉयंस बाल विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य डॉ. सोमेश के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में ‘जिज्ञासा’ नामक भव्य शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य निर्णायक मंडल के सदस्यों एडवोकेट ईशान गुप्ता, श्रीमती तृप्ति गुप्ता एवं श्री लक्ष्मी कांत की उपस्थिति में हुआ, जिनका स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. सोमेश, डीन कुलदीप सक्सेना और प्रदर्शनी प्रमुख रितेश शुक्ला ने किया। अतिथियों ने प्रत्येक स्टाल पर जाकर विद्यार्थियों के नवाचारी प्रयोगों का सूक्ष्म अवलोकन किया और उनके प्रयासों की जमकर सराहना की।
​प्रदर्शनी के दौरान छात्रों द्वारा तैयार किए गए अफ्रीकी वाद्ययंत्र, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, हेप्टाडेकागन, डिजास्टर मैनेजमेंट (आपदा प्रबंधन), हड़प्पा सभ्यता की झलक, ट्रिगोनोमेट्रिक एंगल्स और पैराबोलिक ब्रिज जैसे जटिल विषयों पर आधारित मॉडल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नमामि मित्तल, दिव्यांशी, अज़का कादिर, पावनकृति, आस्था, माधव और अंशिका सहित अन्य प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सोमेश ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ‘जिज्ञासा’ जैसे आयोजनों का मूल उद्देश्य छात्रों के भीतर छिपी खोजी प्रवृत्ति को बाहर लाना और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना है, जो उनके भविष्य के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *