रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में होली वाले दिन एक युवती ने घर में ही गले में फंदा लगा कर लटक गई युवती को लटका देख परिजनों के होश उड़ गए परिजन उसे उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया अस्पताल से पुलिस को मेमो भेजा गया पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन जबरन शव ले गए हालांकि पीआरडी के जवान रोकते रहे बाद में पुलिस ने घर पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा है। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर को कोतवाली क्षेत्र ग्राम महेशपुर में एक 18 वर्षीय युवती ने घर में ही गले में फंदा लगा कर लटक गई।
इसी बीच परिजनों की नजर कमरे में गई तो उसे लटका देख उनके होश उड़ गए आनन-फानन में लोगों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है अस्पताल में तैनात पी.आर .डी के जवानों ने शव अस्थाई मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोग शव घर ले जाने लगे पीआरडी के जवानों ने रोका तो परिजनों से उनकी नोंक-झोंक हो गई और परिवार के लोग शव घर ले गए।बाद में दरोगा चन्दन बिष्ट,कांस्टेबल कृष्ण गांव में पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा है।पुलिस के अनुसार युवती को मां ने डांट दिया था जिससे नाराज होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,पुलिस जांच कर रही है।इधर परिवार में कोहराम मच गया मृतक एक से छोटी थी उससे छोटा भाई है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)
