रूद्रपुर। घरेलू कलह के चलते मौहल्ला रविन्द्रनगर में एक युवक ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली परिजनों से उसे फांसी से उतारकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना से परिजनों में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी तीन माह पूर्व बच्चों सहित अपने मायके गई हुई है मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला रविन्द्रनगर निवासी 38 वर्षीय अजय सक्सेना पुत्र रामकिशोर बाजार में एक प्रतिष्ठान पर काम कर परिवार का भरण पोषण करता था किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद चल रहा था जिस कारण उसकी पत्नी सात वर्षीय पुत्री और पांच वर्षीय पुत्र को अपने साथ लेकर मायके किच्छा चली गई थी और अभी भी वहीं पर ही रह रही है। पत्नी को वापस बुलाने की सारी कोशिश भी बेकार साबित हो गई थी इस बात को लेकर अजय हमेशा मानसिक तनाव में रहता था। बताया जाता है कि अजय रविवार को दोपहर से अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो आस पड़ोस के लोगों ने उसके कमरे में झांका जहां उन्होंने अजय को फांसी पर झूलता देखा। ऐसा देख वहां तमाम लोग आ पहुंचे और उन्होंने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी जिसके आने में विलम्ब होने पर परिजन अजय को ईरिक्शा से जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया अजय की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मामले की परिजनों से जानकारी ली और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi