रूद्रपुर।सोमवार की रात्रि निकटवर्ती ग्राम लालपुर में सड़क पार कर रहे युवक को तेज गति से जाते अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर रौंद दिया, घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन चिकित्सालय आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार टीवी मुक्त भारत में कार्यक्रम में फील्ड वर्कर के रूप में कार्य करने वाला युवक पहाड़ी कालोनी कच्ची खमरिया लालपुर निवासी 30 वर्षीय शुभम नेगी पुत्र कुंवर सिंह नेगी सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे घर के समीप ही सड़क पार कर रहा था इसी दौरान पैट्रेल पम्प के सामने तीव्र गति से आते अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मारकर रौंद दिया और वाहन सहित मौके से फरार हो गया, गंभीर रूप से घायल शुभम को एनएचएआई एम्बुलेंस से उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शुभम के पास बरामद मोबाईल से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई सूचना मिलते ही परिजन भी आ पहुंचे,उनमें कोहराम मच गया मृतक शुभम के पिता जिला अस्पताल के सेवानिवृत कर्मचारी हैं।घटना की जानकारी मिलने पर कालोनी वासियों सहित चिकित्सालय कर्मी भी आ गये।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पैट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। मृतक शुभम परिवार का एकलौता पुत्र था और आगामी 4 दिसम्बर को उसकी बहन का विवाह होना निश्चित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi