रूद्रपुर। राज्य के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड व सहयोगी संस्था डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में तीसरी उत्तराखंड राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 एवं राष्ट्रीय चयन ट्रायल का शुभारंभ 28 फरवरी 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहन गोयल व जे.बी.सिंह, डिसएबल स्पोर्टिंग समिति के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, संयोजक हरीश चौधरी एंव जिला क्रीडाधिकारी जानकी कार्की ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इसके माध्यम से चयनित खिलाड़ी 6 से 10 मार्च तक तेलंगाना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।चयन ट्रायल में विशेषज्ञ चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, रणनीति, कोर्ट मूवमेंट एवं समग्र प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया जा रहा है ताकि राष्ट्रीय प्रतियो गिता के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित किया जा सके।समिति के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कहा सीमित संसाधनों के बावजूद पैरा खिलाड़ियों का समर्पण और जज्बा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियो गिता नहीं बल्कि समावेशी खेल संस्कृति को सशक्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम है जिससे पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।इस अवसर पर पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड का उत्तराखंड की सचिव श्रीमती अमिता, एनआईएस कोच एवं अन्त र्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रेम कुमार, संदीप चौधरी, शरद जोशी, गोविंद परिहार, रघुनाथ विश्वास, प्रेम विश्वास, अक्षत रुहेला, कमल हसन, शुभेन्दु मन्ना, अनिकेत, विनोद रावत, नवनीत पैन्यूली आदि उपस्थित रहे।