रुद्रपुर। पंजाब के बलाचौर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है.इस मामले में रुद्रपुर के एक पार्षद का नाम सामने आया है.ऐसे में पंजाब पुलिस आरोपी की तलाश में रूद्रपुर पहुंचकर पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस के साथ दबिश दी लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।
पंजाब से आये डीएसपी हेमन्त मल्होत्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पंजाब के बलाचौर नगर में बीते दिनों एक शादी समारोह के दौरान अचानक गोली चलने से एक युवक की मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना चौधरी पैलेस नामक मैरिज पैलेस में की बताई जा रही है जहां समारोह के दौरान फायरिंग की गई.इसी फायरिंग में एक युवक के सीने में गोली जा लगी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पंजाब पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पंजाब पुलिस की एक टीम डीएसपी के नेतृत्व में जांच के सिलसिले में रुद्रपुर पहुंची.उन्होंने बताया कि शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में पिस्टल से चली गोली एक युवक को लगी थी जिसमें उसकी मौत हुई है.आरोप रुद्रपुर के एक स्थानीय पार्षद पर लगा है।
डीएसपी के अनुसार पुलिस मामले की गहन जांच में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायरिंग पार्षद की लाइसेंसी या निजी पिस्टल से हुई बताई जा रही है.रुद्रपुर कोतवाल मनोज कुमार को इस मामले की सूचना दे दी गई थी. दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रुद्रपुर कोतवाल मनोज कुमार ने भी बताया कि पंजाब पुलिस के रुद्रपुर पहुंचते ही रम्पुरा चौकी को सूचित कर दिया गया था. आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त रूप से दबिश दी गई लेकिन उसके घर पर ताला लगा था हालांकि समाचार भेजे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. इस घटना ने रुद्रपुर की स्थानीय राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी है. एक जनप्रतिनिधि का नाम इस तरह की गंभीर आपराधिक घटना में सामने आने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)