रुद्रपुर। तराई के प्राचीन सुप्रसिद्व अटरिया मन्दिर परिसर के पास नमाज पढ़ रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है मामला पंतनगर कोतवाली क्षेत्र का है।

पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र चौधरी ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मारपीट के आरोपी श्री अटरिया मन्दिर समिति के सचिव अरविन्द शर्मा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धारा 115,351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी क्राइम से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम अटरिया मन्दिर के सामने खुले मैदान में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूरी करने वाला युवक पिछले कुछ दिनों से मन्दिर के सामने स्थित मैदान में नमाज अदा कर रहा था। मंगलवार को इस पर आपत्ति जताए जाने के बाद विवाद बढ़ गया और श्री अटरिया मन्दिर समिति के सचिव अरविन्द शर्मा द्वारा नमाजी के साथ लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की गई और स्वंय ही घटना का वीडियो अपने किसी व्यक्ति ने बनवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग सिडकुल चौकी पहुंचकर आरोपियों के विरूद्व कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। एसपी क्राइम के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है।

अटरिया मंदिर सचिव की दोटूक: “हिंदुत्व की रक्षा के लिए पीटा, मुकदमों से नहीं डरता

रूद्रपुर। मारपीट के आरोपी श्री अटरिया मन्दिर समिति के सचिव अरविन्द शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि रेशमबाडी का एक युवक जो किसी के यहां काम कर रहा था वह पिछले तीन दिनों से मन्दिर परिसर में आकर नमाज पढ रहा था उसे दो दिनों से रोका जा रहा था परन्तु वह नही मान रहा था गत दिवस जब वह मन्दिर परिसर में नामज पढने आया तो उन्होने उसे मारपीट कर वहां से भगा दिया और स्वंय घटना की वीडियो अपने आदमी से बनवाकर वायरल कर दी। श्री शर्मा का कहना है उन्हाने कोई गलत काम नही किया, हिन्दु रीति रिवाज का पालन किया है। उन्होने कहा कि क्या कभी नवरात्रि के दिनों में मुसलमान किसी हिन्दु को अपने घर बुलाकर पूजा अर्चना करवाने की इजाजत देते हैं? साथ ही कहा अगर मुसलमान उनको नवरात्रि के दिनों में अपने घर या मस्जिद में बुलाकर कन्या पूजन करने की इजाजत देते हैं तो उसके बाद मैं 100 मुसलमानों को यहां बुलाकर नमाज पढवाउगां! श्री शर्मा ने कहा कि अभी तो मैने उस आदमी को थोडी सी पिटाई कर छोड दिया है अगर अब कोई यहां नमाज पढने आया तो उसकी ऐसी पिटाई करेगें कि वह अपने पैरों पर विपस नही जा पायेगा साथ ही कहा वह मुकदमों से नही डरते उन्होने बडी कोर्टें देखी हैं। मैने पण्डित होने के नाते हिन्दुत्व की रक्षा करने का काम किया है कोई अपराध नही किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *