रामनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं पॉलीथिन उन्मूलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रोफे एस एस मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि वे पॉलीथिन का उपयोग बंद कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया,इसके साथ ही पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के बारे में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने आमजन को कपड़े या जूट के थैलों के उपयोग हेतु प्रेरित किया तथा पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रोफे जे. एस. नेगी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमन कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ ममता भदौला जोशी तथा विवेक जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *