​पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए होली का पर्व इस बार खुशियों भरा होगा। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा), मोनिका रानी ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर होली के त्योहार के मद्देनजर समय से पूर्व वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार, 2 मार्च 2026 को होलिका दहन और उसके पश्चात होली रंगोत्सव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि सभी निदेशालय और कार्यालय अपने कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन प्रदान करें।
​महानिदेशक ने माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, साक्षरता और मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशकों सहित वित्त नियंत्रकों को स्पष्ट निर्देशित किया है कि उनके अधीन कार्यरत सभी प्रकार के कर्मियों—चाहे वे स्थायी हों, प्रतिनियुक्ति पर हों, आउटसोर्सिंग के माध्यम से हों या संविदा व दैनिक वेतनभोगी—उन सभी के वेतन भुगतान की प्रक्रिया तत्काल क्रियान्वित की जाए। प्रशासन का लक्ष्य है कि 2 मार्च 2026 से पूर्व हर हाल में वेतन का भुगतान संपन्न हो जाए, ताकि कर्मचारी हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मना सकें।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *