रोम। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ट्रंप के उस दावे पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए “मिन्नत” की थी, इटली की प्रधानमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मेलोनी ने ट्रंप के बयान को पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठा बताते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगी देशों के साथ इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “एक बात उन्हें याद रखनी चाहिए—न मैं और न ही इटली कभी भीख मांगते हैं।”

रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप ने एक इतालवी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि मेलोनी ने G7 सम्मेलन के दौरान उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई थी और उन्होंने “तरस खाकर” तस्वीर खिंचवाई। मेलोनी ने इस पूरे दावे को सिरे से खारिज कर दिया।

इस विवाद के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव और बढ़ गया है। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने ट्रंप की टिप्पणी को पूरे इटली का अपमान बताते हुए अपनी प्रस्तावित अमेरिका यात्रा भी रद्द कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *