वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए हुए समझौते के बाद अमेरिका ने ईरान पर लागू समुद्री नाकेबंदी समाप्त करने की घोषणा की है।
अमेरिकी सेंट्रल कमान (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति के निर्देशानुसार ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में आने-जाने वाले सभी समुद्री जहाजों पर लगी नाकेबंदी हटा ली गई है।
बयान के अनुसार, अमेरिकी सेना अब ईरानी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले जहाजों को नहीं रोकेगी और नाकेबंदी से जुड़े सभी अभियान बंद कर दिए गए हैं।
हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमान ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अमेरिकी नौसैनिक पोत तैनात रहेंगे, ताकि युद्धविराम समझौते की सभी शर्तों के पालन और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर निगरानी रखी जा सके।