रुद्रपुर। विगत दिनों महतोष मोड़ स्थित नहर किनारे खोखा दुकानों में दशकों से अपनी गुजर बसर करने वाले 70 से 80 दुकानदारों जिनको माननीय न्यायालय के आदेश की अनुपालन में एसडीएम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान मे वहाँ पहुंची थी और विद्युत विभाग द्वारा दुकानदारों के कनेक्शन काट दिया गये थे। जिसमें स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुँचे थे और तुरन्त विद्युत विभाग को निर्देशित कर कटे कनेक्शन जुड़वाने का कार्य किया था तथा मौके पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्यवाही को एक बार रुकवा दिया था कि पहले इस गंभीर विषय को लेकर जिलाधिकारी से वह वार्ता करेंगे तब तक यहाँ किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होंगी।
आज बृहस्पतिवार को विधायक शिव अरोरा ने जिला अधिकारी नितिन भदौरिया से महतोष मोड़ के दुकानदारों संग भेंट कर जिला अधिकारी से कहा महतोष नहर किनारे कई दशकों से गुजर बसर कर अपनी आजीविका चलाने वाले छोटे दुकान जिन पर माननीय न्यायालय के आदेश के बाद हटाये जाने की तलवार लटकी नजर आ रही है।विधायक ने जिलाधिकारी से कहा यह कई दशकों से वहाँ गुजर बसर कर रहें है इनको वहाँ से उजाड़ा ना जाये इन 70-80 दुकानदार बहुत गरीब तबके है जो कई पीढियों से अपनी आजीविका चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहें है। यदि किन्ही कारणवश बहुत जरूरी होता है तो इनको हटाये जाने से पूर्व इनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाये जिससे यह अपने आजीविका चला सके।
जिलाधिकारी ने विधायक शिव अरोरा की बात सुनकर कहा महतोष के लोग लम्बे समय से अपनी आजीविका चला रहे हैं जिसको देखते हुऐ व मामले की गंभीरता को समझ एडीएम पंकज उपाध्याय की देखरेख में एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिये जो सभी के पक्षों के तथ्यों को सुनेगी ओर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, दयाल सिकदार, सुशील विश्वास, सुरेश विश्वास, प्रीतीश बाला, दयाल सिकदर, आनन्द सिकदर, समर मण्डल, तपन विश्वास, जितेन विश्वास, पंकज विश्वास, प्रहलाद, मेघनाथ बनिक, वीरेन्द्र विश्वास, विपुल विश्वास, यादव जी, योगेश, लीपन पाण्डे आदि लोग मौजूद रहे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)