बनबसा| भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 57वीं वाहिनी ने नशा मुक्त सीमा अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कमांडेंट श्री मनोज कुमार के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए एसएसबी की टीम ने शारदा बैराज के पास से एक नेपाली तस्कर को 5.36 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोच लिया।
सटीक सूचना पर कार्रवाईः सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार की उपस्थिति में निरीक्षक लाल चंद के नेतृत्व वाली टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर नेपाल सीमा पार करने की फिराक में है।
घेराबंदी और गिरफ्तारीः शारदा बैराज के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.36 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

तस्कर की पहचानः गिरफ्तार आरोपी का नाम समीर भंडारी (20 वर्ष) है, जो नेपाल का निवासी है। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह भारत से स्मैक खरीदकर नेपाल तस्करी करने की कोशिश कर रहा था।
टीम में शामिलः इस सफल ऑपरेशन में मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र, विजय कुमार, आरक्षी नितीश, अरुण, आलोक और अनुराग पाण्डेय ने अहम भूमिका निभाई।
अगली कार्रवाईः
एसएसबी ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को बरामद स्मैक के साथ अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु थाना बनबसा की सुपुर्दगी में दे दिया है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)