​पीलीभीत। संसदीय क्षेत्र के भ्रमण पर आए केंद्रीय राज्य मंत्री (वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी) श्री जितिन प्रसाद का बीसलपुर के गुलेदा चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। किसान नेता देव स्वरूप पटेल के नेतृत्व में जुटे तमाम क्षेत्र वासियों, युवाओं और बुजुर्गों ने मंत्री जी का अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने कितनापुर भौरुआ पुल और क्षेत्र में हुए सड़क निर्माण कार्यों के लिए मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए उनके विकासपरक दृष्टिकोण की सराहना की। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ गुप्ता, अवनीश महंत, राजू भैया शर्मा, आकाश गंगवार, सचिन कुमार, सत्य प्रकाश और प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
​स्वागत समारोह के बीच ही श्री जितिन प्रसाद ने सक्रियता दिखाते हुए जनता की समस्याएं सुनीं और उनके तत्काल समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्रामीणों द्वारा मिघौना स्टेशन के पास रेलवे की भूमि पर स्वीकृत सड़क के लिए NOC दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र दिए जाने पर, मंत्री जी ने अविलंब संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्र के समाजसेवी कामता प्रसाद वर्मा ने सहकारी चीनी मिल पर गन्ना तौल की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से रखा, जिस पर मंत्री जी ने समाधान का आश्वासन दिया। जनता के बीच पहुँचकर समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के उनके इस प्रयास ने स्थानीय लोगों में सरकार के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ किया है। आए केंद्रीय राज्य मंत्री (वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी) श्री जितिन प्रसाद का बीसलपुर के गुलेदा चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। किसान नेता देव स्वरूप पटेल के नेतृत्व में जुटे तमाम क्षेत्र वासियों, युवाओं और बुजुर्गों ने मंत्री जी का अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने कितनापुर भौरुआ पुल और क्षेत्र में हुए सड़क निर्माण कार्यों के लिए मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए उनके विकासपरक दृष्टिकोण की सराहना की। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ गुप्ता, अवनीश महंत, राजू भैया शर्मा, आकाश गंगवार, सचिन कुमार, सत्य प्रकाश और प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
​स्वागत समारोह के बीच ही श्री जितिन प्रसाद ने सक्रियता दिखाते हुए जनता की समस्याएं सुनीं और उनके तत्काल समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्रामीणों द्वारा मिघौना स्टेशन के पास रेलवे की भूमि पर स्वीकृत सड़क के लिए NOC दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र दिए जाने पर, मंत्री जी ने अविलंब संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्र के समाजसेवी कामता प्रसाद वर्मा ने सहकारी चीनी मिल पर गन्ना तौल की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से रखा, जिस पर मंत्री जी ने समाधान का आश्वासन दिया। जनता के बीच पहुँचकर समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के उनके इस प्रयास ने स्थानीय लोगों में सरकार के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ किया है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *