सितारगंज। पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में आखिरकार न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
गांव मलपुरी निवासी करम सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 में उसकी भाभी संदीप कौर ने भाग लिया था। तब से गांव पिपलिया निवासी सुरेंद्र सिंह और गांव मलपुरी निवासी हरप्रीत सिंह उससे रंजिश रखते हैं। बताया कि 6 सितंबर 2025 को वह अपने साथी ब्रह्म सिंह के साथ गांव मलपुरी स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में तेल डलवाने गया था। इस दौरान काले रंग की थार गाड़ी वहां आकर रुकी।
आरोप लगाया कि कार से उतरे सुरेंद्र सिंह और हरप्रीत सिंह ने आते ही उससे मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए साथी ब्रह्म सिंह पर भी उक्त लोगों ने हमला कर दिया।
इस बीच वहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद आरोपियों ने दोनों पीड़ितों को जान से करने और झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
बताया कि 7 सितंबर 2025 को कोतवाली सितारगंज में तहरीर दी थी। लेकिन, कोई कार्यवाही नहीं की गई। 9 नवंबर को सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की। 6 फरवरी 2026 को एसएसपी को डाक के जरिए भेजी गए पत्र से मामले की शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके बाद वह न्यायालय की शरण में गया। वहीं, मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *