नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी खटीमा के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता संजय पाठक के नेतृत्व में चौकी बिसौटा और कोतवाली नानकमत्ता पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 सितंबर 2026 को नानकमत्ता डैम पार कालाबूटा और गंगापुर के जंगलों में चेकिंग अभियान चलाया।


मौके पर अवैध शराब बनाने के लिए तैयार करीब 6000 लीटर लहन और शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को पुलिस ने नष्ट कर दिया।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बिसौटा उपनिरीक्षक नवल किशोर, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र ओली, हेड कांस्टेबल जय कुमार, कांस्टेबल दानिश अली, कांस्टेबल दीपक रोतेला और कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह शामिल रहे।


पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने, बेचने और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi